Home » नेशनल » राजस्थान की भजनलाल सरकार के 2 वर्षों में प्रदेश के समग्र विकास को गति मिली: विधायक आक्या ।

राजस्थान की भजनलाल सरकार के 2 वर्षों में प्रदेश के समग्र विकास को गति मिली: विधायक आक्या ।

Share This Article

राजस्थान की भजनलाल सरकार के 2 वर्षों में प्रदेश के समग्र विकास को गति मिली: विधायक आक्या

चित्तौड़गढ़। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने दो वर्षो के कार्यकाल में विकास के अनेक महत्वूपर्ण कार्यो को पूर्ण किया है। प्रदेश के किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे है। सरकार ने किसानो की आय बढ़ाने और उन्हे आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार किया गया है तथा किसानो को समय पर राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि से जुड़े बुनियादी ढांचे में सुधार से उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हुई है। महिलाओ की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने हेतु सरकार ने विशेष प्रयास किए है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, महिला सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्थाएं करने तथा स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए गए है, कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण बनाया गया है। सड़को, बिजली, पानी और शहरी-ग्रामीण आधारभुत ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे प्रदेश के समग्र विकास को गति मिली है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रविवार को ग्राम पंचायत नेतावल गढ़पाछली, ऐराल, घटियावली व गिलुण्ड में विकास रथ के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक आक्या ने नेतावलगढ पाछली ग्राम पंचायत परिसर में पौधोरोपण किया।

इस अवसर पर बस्सी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गोपाल चोबे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरडीबावडी, मण्डल महामंत्री सोहन खटीक, पूर्व महामंत्री रामेश्वर धाकड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This