Home » नेशनल » संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

Share This Article

संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

 

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तथा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई।

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अपने अधीनस्थ कार्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग कर जिले के औसत निस्तारण समय में सुधार किया जाए।

 

बैठक में चिकित्सा विभाग की स्वास्थ्य सेवाएं, यूडीआईडी कार्ड, रसद विभाग की गैस सिलेंडर आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा योजना, राशन वितरण, पेयजल गुणवत्ता, सामाजिक पेंशन एवं पालनहार योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के मामलों की समीक्षा करते हुए लंबे समय से लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करने, मुख्यमंत्री कार्यालय को समयबद्ध व तथ्यात्मक उत्तर भेजने तथा पोर्टल पर नियमित अद्यतन स्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

 

फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नव उत्थान एवं ग्राम उत्थान शिविरों में अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति, कार्यालय निरीक्षण, बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश भी दिए गए।

 

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This