Home » नेशनल » हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह ।

हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह ।

Share This Article

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में फ्लैगशिप योजना सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा ।

चित्तौड़गढ़, 30 दिसंबर। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस को समारोह पूर्वक मनाने को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक की अध्यक्षता में बैठक जिला परिषद के ग्रामीण विकास सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में समारोह स्थल की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, समारोह स्थल पर समयबद्ध कार्यक्रम, मंच संचालन, जिप्सी – वाहनों की व्यवस्था, परेड कार्यक्रम, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण, झांकियों का प्रदर्शन, मिठाई वितरण, रोशनी की व्यवस्था, निमन्त्रण पत्र एवं प्रशंसा पत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि पर चर्चा कर अधिकारियों को विभागवार उत्तरदायित्व सौंपे गए एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 8 बजे जिला कलक्टर आवास पर, प्रातः 8:15 बजे राजकीय कार्यालयों पर, प्रातः 8:30 बजे जिला कलक्ट्रेट एवं प्रातः 9:05 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण किया जा एगा।

साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन

जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए की गई कार्यवाही की अद्यतन सूचना भिजवाने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला, नगर परिषद, नगर विकास न्यास, विद्युत, पेयजल, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि एवं उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This