बेगूं में पुलिस ने किया पैदल गश्त। आमजन के बीच पुलिस की उपस्थिति का दिया संदेश ।
मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाली गलियों और संवेदनशील चौराहों का निरीक्षण किया। बेगूं/चित्तौड़गढ़। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सोमवार रात 8 बजे बेगूं कस्बे में पुलिस ने पैदल गश्त की । गश्त का नेतृत्व डीएसपी अंजलि सिंह ने किया, उनके साथ एसएचओ शिवलाल मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद…
