कृषि विभाग की कार्रवाई में संदिग्ध यूरिया के 420 बैग जब्त।
चित्तौड़गढ़, 29 नवंबर। कृषि आयुक्तालय जयपुर एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार जिले में उर्वरक वितरण एवं भंडारण की सख्त निगरानी के तहत शनिवार को आदान विक्रेताओं पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल द्वारा मांगरोल स्थित हरि मांगरोल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के गोदाम में बड़ी मात्रा में संदिग्ध यूरिया बरामद किया गया।…
