बेगूं/ चित्तौड़गढ़। बेगूं नगर में स्वर्णकार समाज के लक्ष्मीनाथ सेठ मंदिर में छप्पन भोग और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन एवं मेवाड़ा कलाल समाज के मुरलीधर सेठ मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन कल बुधवार 12 नवंबर 2025 को शाम 7.00 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा । इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त भाग लेंगे । 









