बेगूं /चित्तौड़गढ़। बेगूं में बुधवार को देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाई गई।मौलाना अबुल कलाम मुहियुद्दीन अहमद (11 नवंबर 1888 – 22 फरवरी 1958) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से एक थे। वे एक महान विद्वान और कवि भी थे। उन्हें स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था और भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए संविधान सभा में शामिल किया गया था। तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष लक्षिता पालीवाल ने बताया कि मौलाना आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में बेगूं की नई आबादी, खेरमालिया, गंगापुर, नौशालिया मोहल्ला और सांदिपनी छात्रावास काटूंदा में राष्ट्रीय जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। पैरालिगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) ने गांवों में रैलियां निकालकर ग्रामीण और अशिक्षित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।









