Home » नेशनल » श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में बहेगी भजनों की रसधारा।

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में बहेगी भजनों की रसधारा।

Share This Article

बेगूं में आयोजित बाबा श्री श्याम संकीर्तन में भजन प्रवाहक कुमार गिरिराज शरण व तिलकेश सुथार देंगे भजनों को प्रस्तुतियां।

बेगूं /चित्तौड़गढ़। खाटूधाम” में भव्य गुरूकुल की स्थापना के लक्ष्य को लेकर आगामी दिनांक 17-11-2025 से दिनांक 23-11-2025 तक “मेवाड़ मे मोर्वीनन्दन” शीर्षक से श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा हैं।

इन साप्ताहिक कीर्तन का आगाज दिनांक 17-11-2025 , सोमवार को बेगूं नगर की पावनधरा पर भव्य श्री श्याम संकीर्तन से होगा। इसी क्रम में दिनांक 18-11-2025 को हमीरगढ़, दिनांक 19-11-2025 को कपासन, दिनांक 20-11-2025 को भूपालसागर, दिनांक 21-11-2025 को भीलवाडा, दिनांक 22-11-2025 को निम्बाहेडा, एवं समापन दिनांक 23-11-2025 रविवार को चित्तौडगढ की पावन धरा पर होगा।

आयोजक मंडल “करने वाले श्याम कराने वाले श्याम “के तत्वाधान में आयोजित इस श्री श्याम महोत्सव को लेकर श्याम प्रेमी सीए दीपक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 17 नवंबर 2025 को शाम 7.00 बजे बेगूं नगर के गणगौर वाटिका में बाबा श्याम की भव्य भजन संकीर्तन का आयोजन होगा । संकीर्तन में मुख्य पुजारी श्री सांवरिया सेठ मंदिर मंडफिया कमलेश महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। कीर्तन में प्रमुख भजन प्रवाहक कुमार गिरिराज शरण जयपुर टीम, (सनातन धर्म प्रचारक / राष्ट्रीय नोबल पुरूस्कार से सम्मानित), भजन गायक तिलकेश सुथार अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान श्याम भक्तों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This