झाड़ियों में लावारिस हालत में छोड़ गई कुमाता ,पुलिस जुटी जांच में।
बेगूं /चित्तौड़गढ़। बेगूं उपखंड क्षेत्र के काटूंदा आंगनवाड़ी भवन के पास रविवार सुबह राहगीर महिलाओं को 7 दिन की नवजात बालिका झाड़ियों में लावारिस हालत में रोते हुए मिली। महिलाओं ने तुरंत नवजात बालिका को अपने संरक्षण में ले लिया। उक्त मामले की सूचना पर पारसोली पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर पारसोली पुलिस ने नवजात बालिका को अपने कब्जे में लेकर काटूंदा चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक जांच में नवजात बालिका पूर्ण रूप से स्वस्थ पाई गई। पारसोली पुलिस ने नवजात बालिका को जिला मुख्यालय पर एनआईसीयू भिजवाने की कार्यवाही शुरू की। इधर पारसोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जन्म देने वाली कुमाता की तलाश शुरू कर दी है।









