Home » नेशनल » बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान के तहत छात्र–छात्राओं को दिलाई शपथ

बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान के तहत छात्र–छात्राओं को दिलाई शपथ

Share This Article

चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी

बेगूं/चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर के निर्देशन में बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत जिले में ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर बाल विवाह रोकथाम हेतु विभिन्न विभागों के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल के निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा महाराणा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रेमनगर गांधी नगर में बाल विवाह रोकथाम विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र–छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई तथा बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। टीम ने बच्चों को बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।

चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने विद्यार्थी एवं विद्यालय स्टाफ को प्रेरित किया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत दर्ज कराएं। टीम ने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। साथ ही यह भी बताया गया कि 0 से 18 वर्ष तक के किसी भी बच्चे को सहायता की आवश्यकता होने पर नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन से काउंसलर करण जीनवाल, केस वर्कर सीमा राजोरा, विद्यालय प्राचार्य सविता आमेरिया, तथा शिक्षक लीला चेचानी, विनीता काबरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This