खाद, बीज, दवा विक्रेताओं का किया निरीक्षण व्यापारियों को कारण बताओ नोटिस जारी।
बेगूं /चित्तौड़गढ़। सयुक्त निदेशक कृषि विस्तार चित्तौड़गढ़ एवं सहायक निदेशक कृषि बेगूं शंकर लाल जाट द्वारा रावतभाटा के ग्राम पंचायत श्रीपुरा में आदान विक्रेता फर्मों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान फर्मों द्वारा मूल्य सूची बोर्ड, उर्वरक स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुकें संधारित करने के निर्देशों की पालना नहीं पाई गई।
पॉश स्टॉक एवं गोदाम में उर्वरक स्टॉक अपडेट में अनियमितताएं मिली। जिनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए । संबंधित विक्रेताओं को मूल्य सूची एवं स्टॉक रजिस्टर का संधारण करने के लिए पाबंद किया ।









