बेगूं विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगरार पहुंच किया स्वागत।
बेगूं/ चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने स्वागत किया । जयपुर से चित्तौड़गढ़ आते समय नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया एवं पीसीसी सदस्य ललित बोरीवाल का स्वागत अभिनंदन गंगरार टोल के पास होटल चित्तौड़ प्लाजा पर बेगूं विधानसभा के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी के निर्देशानुसार स्वागत अभिनंदन किया गया । इस दौरान प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी राजस्थान व नपा अध्यक्ष श्रीमती रंजना शर्मा , जिला उपाध्यक्ष दिनेश अहीर , बागमल जाट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गंगरार पारसोली शंकर जाट , सरपंच पृथ्वीराज , पप्पू गुर्जर कैलाश चंद्र, सुखराज और मोहन लाल, पप्पू गुर्जर लीरडी , भेरु गुर्जर बालकिशन गाडरी, चिंटू शर्मा, सुमन बिल्लू और फिरदौस बानो सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने माला उपरना और पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।









