मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाली गलियों और संवेदनशील चौराहों का निरीक्षण किया।
बेगूं/चित्तौड़गढ़। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सोमवार रात 8 बजे बेगूं कस्बे में पुलिस ने पैदल गश्त की । गश्त का नेतृत्व डीएसपी अंजलि सिंह ने किया, उनके साथ एसएचओ शिवलाल मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे ।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने दल-बल के साथ मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाली गलियों और संवेदनशील चौराहों का निरीक्षण किया । सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया।
डीएसपी अंजलि सिंह एवं थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने आम नागरिकों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।











