Home » नेशनल » गुलाबचन्द कटारिया ने किया भक्ति-शिरोमणि बालाजी मंदिर का भूमि पूजन।

गुलाबचन्द कटारिया ने किया भक्ति-शिरोमणि बालाजी मंदिर का भूमि पूजन।

Share This Article

चित्तौड़गढ़, 29 नवंबर। बड़ी सादड़ी विधानसभा की भदेसर पंचायत समिति अंतर्गत गरदाना ग्राम पंचायत के मिन्नाणा गाँव स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को भूमि-पूजन समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ प्रशासक गुलाबचन्द कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं बालाजी मंदिर की भूमि का पूजन किया।

इस दौरान राज्यपाल कटारिया ने कहा कि वर्तमान में देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, गांव-गांव तक सड़कें, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क इलाज हो रहा है, तथा आयुष्मान कार्ड योजना से लाखों परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा, केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक योजनाओं के तहत किसानों तथा ग्रामीणों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ पहुँच रहा है, जिससे देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि दूर-दूर से श्रद्धालु प्रसिद्ध श्रद्धास्थल सांवलिया जी धाम में दर्शन के लिए आते हैं, और इस मंदिर के विकास से क्षेत्र की धार्मिक व सामाजिक पहचान और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से क्षेत्र में कइ विकास के कार्य हुए हैं और उन्होंने 20 लाख रुपये की लागत से एक सुंदर गार्डन बनाने की घोषणा की, जिससे स्थानीय लोगों को एक सार्वजनिक स्थल मिलेगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित ओसवाल , जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बद्रीलाल जाट , पूर्व जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, प्रधानगण एवं भुवाजी जी लक्ष्मी बाई, साधु संत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This