बेगूं/ चित्तौड़गढ़। बेगूं उपखंड क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के गांव नरसिंहपुरा में रविवार सुबह आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति के रंग देखते ही बन रहे थे। सुबह 9 बजे शुरू हुई प्रभात फेरी में 151 से अधिक गाँवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिला पुरुषों के भजन मंडलों ने संगठित रूप से भजनों की स्वर लहरियां बिखेरी, तो पूरा गांव भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
फेरी के मार्ग पर ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर आने वाले जत्थों का स्वागत किया। कई स्थानों पर नाश्ता और जलपान की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई।
इस विशाल आयोजन में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साह से भाग लेते दिखाई दिए।
प्रभात फेरी राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़,भीलवाड़ा, बूँदी, कोटा सहित मध्यप्रदेश राज्य आदि क्षेत्रों से आई ।









