बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं क्षेत्र के हमेंपुर गांव में धाकड़ समाज की द्वितीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन विधायक डॉ सुरेश धाकड़ सोमवार को करेंगे । धाकड़ महासभा युवा संघ प्रदेश संगठन मंत्री राजू धाकड़ ने बताया कि द्वितीय भव्य रात्रि कालीन लीग मैच क्रिकेट प्रतियोगिता 1 दिसंबर से शुरू होगी जो लगभग 15 दिनों तक चलेगी । जिसमें धाकड़ समाज की चित्तौड़गढ़ ,भीलवाड़ा जिलों की टीमें एवं पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की भी टीमें भाग लेगी । रात्रिकालीन लीग मैच क्रिकेट प्रतियोगिता का एक भव्य आयोजन होगा जो हमेंपुर खेल मैदान पर होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीम में भाग लेगी। ग्रुप स्टेज में लीग मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए खेल मैदान पर आकर्षक सजावट की जा रही है। सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। समाज के युवा खेल प्रेमियों में इस प्रतियोगिता के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है।
उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि विधायक सुरेश धाकड़ होंगे। उद्घाटन मैच घनश्यामपुरा और शिवपुरा के बीच खेला जाएगा।
खेल प्रेमी गोपाल धाकड़ ने बताया इस प्रतियोगिता में 4 /4 टीमों का एक ग्रुप बनाया गया। ग्रुप स्टेज में लीग मैच खेले जाएंगे। एक ग्रुप के अंदर कोई टीम शेष सभी तीनों टीमों से मैच खेलेगी।
टूर्नामेंट में पर्याप्त एवं आकर्षक फ्लड लाइट, समतल, दीर्घवृत्ताकार घास युक्त मैदान, ऑनलाइन स्कोरिंग आदि विशेष रहेगा। धाकड़ समाज का इस प्रकार का बेगू विधानसभा में द्वितीय भव्य आयोजन होने से खेलप्रेमियों में खासा उत्साह हैं।










