Home » नेशनल » विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं :- विधायक डॉ सुरेश धाकड़।

विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं :- विधायक डॉ सुरेश धाकड़।

Share This Article

विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने किया धाकड़ प्रीमियर लीग द्वितीय रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोता का उद्घाटन।

बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं उपखंड के पारसोली-क्षेत्र में धाकड़ समाज की भव्य द्वितीय रात्रिकालीन लीग मैच क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने किया, इस दौरान विधायक ने कहा कि समाज में ऐसे आयोजन होने चाहिए, समाज की एकता का संदेश जाने के साथ ही समाज को नई दिशा देने का काम होता है , प्रतियोगिता का आगाज हमेपुर आदर्श खेल मैदान पर हुआ । धाकड़ महासभा युवासंघ प्रदेश संगठनमंत्री राजू धाकड़ ने बताया कि धाकड़ प्रीमियर लीग का उद्घाटन करने से पहले विधायक डॉ सुरेश धाकड़ को डीजे के साथ हमेपुर गांव से खेल मैदान तक वाहन रेली के रूप में ले जाया गया

ग्राम वासियों ने विधायक का साफ़ा बंधवा कर जोरदार स्वागत किया। इस के बाद विधायक ने ग्राम वासियों की समस्या सुनी । इसके बाद खेल मैदान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब लोगो की मेहनत की बदौलत ही में विधायक बना हूं । हर समय आपके साथ खड़ा रहूंगा एवं आपकी हर समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी। हमने विकास का काम किया है ।जिस भी काम से जनता का भला हो सके वो योजना बना कर जनता की समस्या का समाधान करगे। धाकड़ ने कहा क्षेत्र में इस प्रकार का द्वितीय टूर्नामेंट हैं जो बहुत ही अच्छा है। आयोजन कमेटी एवम ग्रामवासियों को स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और आगामी वित्तीय वर्ष में धाकड़ समाज खुला बरामदा निर्माण के लिए 8 लाख रुपए व श्मशान एवं खेल मेदान में पानी के लिए हैंडपंप जलदाय विभाग से लगवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि घोड़ी घाटा से पारसोली रेलवे स्टेशन तक रोड बनाने के पूर्ण प्रयास किए जाएँगे जिससे दर्जन भर गावो की सड़क की समस्या हल हो जाएगी ,विधायक डॉ धाकड़ ने कहा कि बेगू ,गंगरार ,रावतभाटा में हर किसानों को फसल खराबा मुआवजा आयेगा एवं विकास कार्य लिए सरकार की और से कोई कमी नहीं है । टूर्नामेंट में धाकड़ समाज की 32 टीमो ने भाग लिया उद्घाटन मैच घनश्याम पूरा /शिवपूरा, द्वितीय शंभूपुरा /अनोपपूरा, तृतीय मैच हमेंपुर/ खेरपुरा । ग्रुप स्टेज में लीग मैच खेले जाएंगे।इस दौरान ऑनलाइन स्कोरिंग आदि विशेष रहा। धाकड़ समाज का इस प्रकार के भव्य द्वितीय आयोजन होने से खेलप्रेमियों में भारी उत्साह देखा गया । राधेश्याम धाकड़ एवं गोपाल ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ सुरेश धाकड़, विशिष्ट अतिथि धाकड़ महासभा जिला अध्यक्ष शंभू लाल धाकड़, पारसोली SHO शिवराज राव, ज़िला महामंत्री मदन धाकड़ जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम , गोपाल धाकड़, श्याम लाल, रतनलाल, मदनलाल, सुरेश, छगन ,विनोद बाबू , विकास ,लोकेश ,मोहन ,रोशन रतन, लक्ष्मण, राधेश्याम, भेरू सहित सैकड़ों युवा एव समस्त धाकड़ समाज के युवा एवं गांव के सैकड़ो ग्रामीण खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This