Home » नेशनल » बेगूं में सांसद सीपी जोशी और विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने किया ब्राह्मणी रिवर फ्रंट परियोजना का शिलान्यास।

बेगूं में सांसद सीपी जोशी और विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने किया ब्राह्मणी रिवर फ्रंट परियोजना का शिलान्यास।

Share This Article

करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

बेगूं /चित्तौड़गढ़। सांसद सीपी जोशी और क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने शनिवार को बेगूं में करोड़ों रूपये के विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण किए ।हरिपुरा आईटीआई के पास 1 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्टेडियम की चारदीवारी का लोकार्पण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को भी पुरस्कृत किया, इसके बाद नवनिर्मित झालरा पुलिया और छीपा पुलिया का लोकार्पण किया गया, ब्राह्मणी रिवर फ्रंट परियोजना प्रथम फेज के लिए स्वीकृत हुए 14 करोड़ के कार्यों का भी शिलान्यास किया गया इसके साथ ही कृषि उपज मंडी में 2 करोड़ 19 लाख रूपये की लागत से निर्मित सीसी और डामरीकृत सड़क का भी लोकार्पण किया गया । इस दौरान एसडीएम अंकित सामरिया, तहसीलदार गोपाललाल जीनगर, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश मंत्री, प.स. सदस्य शंभुलाल धाकड़, चेची ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदनगोपाल धाकड़, नंदवाई मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल धाकड़, बेगूं नगर मंडल अध्यक्ष विदुषी बिल्लू, पार्षद राजुलेंद्र सुराणा , श्यामलाल पहाड़िया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This