मतदाता सूची पुनरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिला कलेक्टर ने की सराहना ।
बेगूं ( 16 दिसंबर ) । बेगूं विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 314 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और 32 सुपरवाइजर का सम्मान समारोह क्षेत्र के बानोडा बालाजी स्थित परिसर में आयोजित किया गया।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 168 बेगूं में शत-प्रतिशत फीडिंग का कार्य पूर्ण करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) एवं सुपरवाइजर को मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर आलोक रंजन, एडीएम रावतभाटा विनोद कुमार मल्होत्रा, अध्यक्षता उपखंड अधिकारी बेगूं अंकित सामरिया द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि बीएलओ के सतत प्रयासों एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली के कारण पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपादित हो पाई है।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आलोक रंजन, एडीएम रावतभाटा विनोद कुमार मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी बेगूं अंकित सामरिया, उपखंड अधिकारी गंगरार पुनीत कुमार गेलडा, तहसीलदार बेगूं गोपाल जीनगर, तहसीलदार रावतभाटा विवेक गरासिया, तहसीलदार गंगरार पुष्पेंद्र सिंह राजावत,नायब तहसीलदार बेगूं विष्णु लाल यादव , पारसोली रामचंद्र वैष्णव , जावदा नानालाल धाकड़ सहित निर्वाचन शाखा के अन्य कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बीएलओ एवं सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया।









