Home » नेशनल » नंदवाई मंडल में पहुंचा विकास रथ, एलईडी के माध्यम से सरकार के 2 वर्ष के कार्यों को दिखाया।

नंदवाई मंडल में पहुंचा विकास रथ, एलईडी के माध्यम से सरकार के 2 वर्ष के कार्यों को दिखाया।

Share This Article

बेगूं ( 18 दिसंबर ) । सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर विकास कार्य रथ यात्रा बेगूं विधानसभा के नंदवाई मंडल पहुंची। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देना था।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सुशासन दिवस – सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत बेगूं विधानसभा के नंदवाई मंडल की ग्राम पंचायतों मे विकास रथ पहुंचा । विकास रथ यात्रा के माध्यम से एलईडी टीवी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रुद, कैलाश मंत्री ,मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चुंडावत सहित पार्टी पदाधिकारी, लाभार्थी एवं ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This