Home » नेशनल » उपखंड अधिकारी सामरिया ने प्रशासक का कार्यभार संभालाः अधिकारियों ने स्वागत किया ।

उपखंड अधिकारी सामरिया ने प्रशासक का कार्यभार संभालाः अधिकारियों ने स्वागत किया ।

Share This Article

प्रधान का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य सरकार ने जारी किए थे आदेश।

बेगूं ( 23 दिसंबर) । राजस्थान में पंचायत समितियों के प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, राज्य सरकार ने नई व्यवस्था के तहत उपखंड अधिकारियों (SDM) को प्रशासक नियुक्त किया है, जो अब पंचायत समिति का कार्यभार संभाल रहे हैं, ताकि विकास कार्य रुके नहीं और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। यह व्यवस्था तब तक चलेगी जब तक नए चुनाव नहीं हो जाते और नई पंचायत समिति का गठन नहीं हो जाता, जिसमें एसडीएम सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और ग्रामीण विकास को गति देंगे। बेगूं पंचायत समिति प्रधान नारुलाल भील के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपरांत मंगलवार को बेगूं पंचायत समिति के प्रशासक के रूप में उपखंड अधिकारी बेगूं अंकित सामरिया ने कार्यभार संभाला । इस दौरान बीडीओ सुरेशगिरी गोस्वामी, पस सदस्य शंभूलाल धाकड़, पंचायत समिति बेगूं के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This