बेगूं। बेगूं के बड़ोदिया महादेव में चल रहे अखण्ड कीर्तन के प्रेरक ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरी महाराज का 25 वां पुण्यतिथि समारोह 26 दिसंबर से शुरू होगा। 2 जनवरी 2026 को शोभायात्रा निकलेगी व श्रद्धांजलि सभा होगी। बड़ौदिया महादेव संन्यास आश्रम प्रबंधन एवं विकास संस्थान द्वारा ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरी महाराज का 25 वां पुण्यतिथि समारोह 26 दिसंबर से शुरू होगा । दोपहर 12 से एक बजे तक स्वामी धर्मानंद गिरी महाराज एवं पंडित मदनलाल कॉन्टिया के प्रवचन होंगे । एवं दोपहर 1 बजे से साय 4 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा राष्ट्रीय संत डॉ. मिथिलेश नागर के मुखारविंद से होगी । 2 जनवरी 2026 को सुबह हवन व समाधि का पूजन होगा। प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक बड़ौदिया महादेव से शोभायात्रा का जुलूस निकलेगा। दोपहर 1 से 3 बजे तक श्रद्धांजलि सभा होगी। 3 बजे बाद प्रसादी वितरण का आयोजन होगा।श्री बड़ोदिया महादेव सन्यास आश्रम प्रबन्धन एवं विकास संस्थान एवं समस्त किर्तनकर्ता द्वारा पुण्यतिथि समारोह की तैयारियों पूर्ण कर ली गई हैं।









