संस्थान द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति रंजना शर्मा का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान।
ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरी जी का श्रद्धांजलि समारोह एवं शोभायात्रा 2 जनवरी को ।
बेगूं ( 01 जनवरी ) । नगर के बड़ोदिया महादेव संन्यास आश्रम स्थल पर ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरी जी महाराज की पुण्यतिथि समारोह के अवसर पर आयोजित भागवत कथा के समापन के दिन व्यासपीठ से कथा वाचन करते हुए राष्ट्रीय संत डॉ. मिथिलेश जी नागर ने परीक्षित, रुक्मिणी, सुदामा मिलन, द्वारिकी कथा का रस पान करवाया। अंत में कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ोदिया महादेव संन्यास आश्रम के सदस्यों द्वारा बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति रंजना शर्मा का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया । पालिका अध्यक्ष ने बड़ोदिया महादेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लिए खुशहाली की कामना भी की। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे ।
2 जनवरी शुक्रवार को होगा स्वामी हरिहरानंद गिरी जी का श्रद्धांजलि समारोह।
नगर के बड़ोदिया महादेव स्थल पर विगत 26 वर्षों से गूंज रहे, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव,, महामंत्र संकीर्तन के प्रेरणा पुंज ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरी जी महाराज की पुण्यतिथि का रजत जयंती महोत्सव आज शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया जाएगा। आयोजन के तहत प्रातः समाधि पूजन के पश्चात सुबह 10 बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए दोपहर 1 बजे बड़ोदिया महादेव स्थल पहुंचेगी। बड़ोदिया महादेव सन्यास आश्रम के महंत स्वामी धर्मानंद गिरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।













