Home » नेशनल » बेगूं में हरिहरानंद गिरि महाराज की 25वीं पुण्यतिथिः शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, फूल बरसाकर किया स्वागत।

बेगूं में हरिहरानंद गिरि महाराज की 25वीं पुण्यतिथिः शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, फूल बरसाकर किया स्वागत।

Share This Article

विधायक धाकड़ ने 25 लाख के वाचनालय भवन का शिलान्यास किया।

बेगूं ( 02 जनवरी ) । बेगूं के बड़ोदिया महादेव में चल रहे अखण्ड कीर्तन के प्रेरक ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरि महाराज की 25 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को दिन में 11 बजे शोभायात्रा निकाली। जिसमें बैंड बाजों, डीजे और भजन कीर्तन के साथ सैंकडों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने भी ब्रह्मलीन स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।बड़ोदिया महादेव संन्यास आश्रम से स्वामी हरिहरानंद गिरि महाराज की पुण्यतिथि का जुलूस शुरू हुआ। ब्रह्मपुरी, सेन समाज मंदिर, लालबाई फूलबाई चौक, केसरिया चौक, मुख्य बाजार, से भव्य जुलूस निकला। बैण्ड बाजों, डीजे और भजन कीर्तन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। खुली जीप पर स्वामीजी के चित्र की झांकी सजाई गई। जिसपर भक्त चंवर ढ़ोल रहे थे। स्वामी धर्मानंद गिरी महाराज, राष्ट्रीय संत डॉ मिथिलेश नागर, नंदकिशोर दास महाराज सहित संत महात्मा जुलूस में साथ रहे। जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रंजना शर्मा सहित पालिका स्टाफ ने भी जुलूस का स्वागत किया।

श्रृद्धांजलि सभा हुई आयोजित

स्वामीजी की पुण्यतिथि पर शोभायात्रा के बाद बड़ोदिया महादेव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। स्वामी धर्मानंद गिरी महाराज, राष्ट्रीय संत डॉ. मिथिलेश नागर, नंदकिशोर दास महाराज और अन्य संतों ने ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरि महाराज के आदर्शों को जीवन में सरोकार करने का आह्वान किया। अखण्ड कीर्तन कमेटी सदस्यों एवं भक्तों ने स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर में विधायक डॉ सुरेश धाकड़ बड़ोदिया महादेव संन्यास आश्रम पर पहुंचे स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने बड़ोदिया महादेव मंदिर परिसर में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले वाचनालय भवन का शिलान्यास भी किया। स्वामीजी की प्रेरणा से यहां श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव श्लोक का अखण्ड कीर्तन विगत 25 साल से किया जा रहा है।

 

यह लोग रहे मौजूद

विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ,एसडीएम अंकित सामरिया, डीएसपी अंजलि सिंह, प्रशिक्षु आरपीएस मनीष शर्मा, नायब तहसीलदार विष्णु लाल यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष कैलाश चन्द्र शर्मा, कैलाश मंत्री, शंभुलाल धाकड़ , मदनगोपाल धाकड़, सीपी जोशी, गोपाल धाकड़ कल्याणपुरा, राकेश गुर्जी,निलेश चतुर्वेदी , तेजमल बोहरा, तारावती धाकड़, जयश्री सेन,आशुतोष भट्ट, निर्मल माली, श्यामलाल सोनी, कुलदीप डिडवानिया , नरेश कुमार सुथार, दर्पण शर्मा,उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This