बेगूँ। उत्तरीभारत मे बर्फबारी ओर जेट स्ट्रीम के असर से राजस्थान में कडकडाती सर्दी पड रही हे जिसका असर चित्तौड़गढ़ के बेगूं में भी देखा जा रहा है। रविवार से ही मौसम बिगडा हुआ है। वहीं मिनीमम तापमान 6 डिग्री के करीब पहुँच गया है। क्षेत्र मे कोहरा ओर शीतलहर का कहर बरकरार है। भीषण सर्दी व शीतलहर के चलते लोगो को अलाव का सहारा लेना पड रहा है। चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर एंव बढती ठंड के प्रकोप को देखते 8 व 9 जनवरी को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुये चित्तौड़गढ़ जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा समस्त सरकारी एंव गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 01 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिये अवकाश घोषित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शीतलहर व सर्दी के प्रकोप से अस्पतालों में मरीजो की संख्या तेजी से बढी है। अस्पतालों में खासी-जुकाम, उल्टी-दस्त, पेट संक्रमण, जोडो के दर्द ओर बीपी से पीडित मरीजो की संख्या मे बढोतरी हो रही है।









