Home » नेशनल » प्रदेश स्तरीय मनरेगा बचाओ अभियान बैठक में लिया भाग ।

प्रदेश स्तरीय मनरेगा बचाओ अभियान बैठक में लिया भाग ।

Share This Article

बेगूं/चित्तौड़गढ़। मनरेगा का नाम बदलने और इसमें किए गए कई बदलावों के विरोध में कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी. इसी के तहत कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ 45 दिन तक सड़कों पर उतरने का निर्णय किया है. इस आंदोलन का नाम ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ रखा गया है. इस संबंध में गुरुवार को नारायण सिंह सर्किल स्थित तोतुका भवन में कांग्रेस ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों, सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों और विभाग-प्रकोष्ठों की बैठक बुलाई. इसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। इस बैठक में बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति रंजना शर्मा ने भी भाग लिया । शर्मा ने बताया कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों की आजीविका की रीढ़ है और इसे खत्म करने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा। बैठक में राज्यभर में जनजागरण, आंदोलन ओर धरना प्रदर्शन की रणनीति तय की गई ।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This