बेगूं ( 10 जनवरी ) । भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत समिति सभागार बेगूं में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में चित्तौड़गढ़ से आए पूर्व जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से हटाए गए नामों को फिर से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा करना था। वक्ताओं ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश सूची से हट गए हैं, उन्हें दोबारा जोड़ने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्य में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ-साथ बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) की भी अहम जिम्मेदारी है। इसका लक्ष्य प्रत्येक बूथ को मजबूत करना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित ना रहे।
बैठक में शंभूलाल धाकड़, तेजमल बोहरा, निलेश चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष विदुषी बिल्लू, कमांड, मंडल अध्यक्ष राकेश पिपलिया, पार्षद राजुलेंद्र सुराणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीपी जोशी, जिला परिषद सदस्य प्रभु लाल धाकड़,अर्जुन शर्मा डोराई, निर्मल माली सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह,मनोज प्रजापत, राजेश दुग्गड़, कमलेश उपाध्याय, गोपाल धाकड़, कोमल शर्मा , युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक पंचोली, सागर पटवा सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।









