Home » नेशनल » 45 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचुरा सहित आई-20 कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

45 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचुरा सहित आई-20 कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

Share This Article

45 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचुरा सहित आई-20 कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान एक आई-20 कार से 3 प्लास्टीक के कट्टो में परिवहन किया जा रहा 45 किलो 780 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित कार को जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है जिस पर एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन मे डीवाईएसपी अजंलि सिह के सुपरविजन में थानाधिकारी कमलचन्द मीणा मय जाप्ता कानि रमेश, जगदीप, बालकृष्ण, महेन्द्र, कमलेश, चालक रतनसिंह के द्वारा जोगणियामाता घाटे पर दौराने नाकाबन्दी पर थाना बेगू क्षैत्र के गांव चन्दाखेडी ठुकराई की तरफ से आयी सफद रंग की आई-20 कार को रूकवाने का प्रयास किया मगर कार चालक द्वारा कार को वापस घुमाकर घाटे के नीचे ले जाकर ठुकराई गांव के सरकारी स्कुल के पास रोड पर गाडी खडी कर भागने का प्रयास किया जिस पर जाब्ता पुलिस द्वारा पीछा कर कार चालक को पकडा व आई-20 कार की तलाशी ली गई तो उक्त कार की डिक्की से 3 प्लास्टीक के कट्टो में कुल 45 किलो 780 ग्राम अवैध डोडाचुरा मिला जिसको जब्त कर कार चालक अजमेर जिला अंतर्गत गांधीनगर थाने के सराणा निवासी राजु चौधरी पिता रामलाल चौधरी उम्र 19 साल को गिरफ्तार किया गया।पुलिस थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

 

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This