मोनी अमावस्या पर गौशाला में गौ सेवा के साथ भजन कीर्तन का आयोजन।
बेगूं। मोनी अमावस्या पर महिला मंडल ने गौशाला में गायों को लापसी और हरा चारा डालकर गौसेवा कर भजन कीर्तन किया। जानकारी के अनुसार मोनी अमावस्या पर बेगूं नगरपालिका क्षेत्र के जूनी बेगूं में स्थित श्रीदेव नारायण गौशाला में राधे कृष्ण ग्रुप और लक्ष्मीनाथ मंदिर ग्रुप द्वारा रविवार को भजन कीर्तन करके गायों को लापसी और चारा खिलाकर गौसेवा की। इस दौरान महावीर इंटरनेशनल केंद्र बेगूं की वीराओ द्वारा गौशाला में भजन कीर्तन भी किया गया। इस अवसर पर संजूदेवी भारद्वाज, अंजना देवी शर्मा, लीलादेवी चाष्टा, सुशीलादेवी लसाड़िया, भावना सोनी, आजाद पालीवाल, रेखा भारद्वाज, राधा मंत्री, किरण पगारिया, साधना झवर सहित महिला मंडल सदस्य मौजूद थे।









