Home » नेशनल » बेगूं में भगवान देवनारायण जयंती पर निकला भव्य जुलूस।

बेगूं में भगवान देवनारायण जयंती पर निकला भव्य जुलूस।

Share This Article

बेगूं में भगवान देवनारायण जयंती पर निकला भव्य जुलूस।

तोपों से की पुष्प वर्षा, आकर्षक झांकियां सजाई गई

बेगूं ( 24 जनवरी ) । बेगूं में शनिवार को भगवान देवनारायण जयंती पर गुर्जर समाज का भव्य जुलूस निकला। धूमधाम से निकले जुलूस में डीजे के गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। साथ ही तोपों से पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। वहीं खुली जीपों में देवनारायण एवं साडू माता की आकर्षक झांकियां सजाई गई।

राजबाग स्थित देवनारायण मंदिर से जुलूस शुरू हुआ जो खुरा बाजार, केसरिया चौक, मुख्य बाजार, लालबाई फूलबाई चौक, पुराना बस स्टैंड, चेची रोड़ आदि मार्गों से निकला। जुलूस में बेगूं सहित आसपास गांवों से गुर्जर समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। रथ पालकी और सजे धजे घोड़ों के साथ जुलूस बाजारों से निकलकर देवनारायण मंदिर पहुंचा। जिसके बाद में प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ।

घोड़ों का नृत्य बना आकर्षण का केंद्र

देवनारायण के गीतों, भजन कीर्तन, डीजे पर बजते भजनों पर महिलाओं और पुरुषों ने जमकर नृत्य किया। जुलूस का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस में जगह-जगह घोड़ों द्वारा किया नृत्य सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना साथ ही समाज के युवाओं द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन भी किया गया। कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा पर्याप्त प्रबंध किया गया।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This