Home » नेशनल » अल्टो कार से 41 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

अल्टो कार से 41 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

Share This Article

अल्टो कार से 41 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

बेगूं/चित्तौड़गढ़ । पुलिस थाना बेगूं द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ कार्यवाही करते हुए 41 किलो 450 ग्राम अवैध डोडाचुरा सहित अल्टो कार कोे जब्त कर एक तस्कर को गिरफतार किया।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलि सिह के सुपरविजन में इंचार्ज थाना बेगू शिवराज राव उ.नि. व जाप्ता कानि. पिन्टूराम, राधेश्याम, कमलेश व रतनसिंह द्वारा नेशनल हाईवे रोड सरहद सुरतपुरा पर नाकाबन्दी के दौरान काटुन्दा की तरफ से आयी अल्टो कार को रूकवाने का प्रयास किया मगर कार चालक द्वारा कार को भगा ले जाने लगा, जिस पर जाब्ता पुलिस द्वारा नाकाबन्दी बेरियर लगाकर कार को रोक चालक को पकडा व अल्टो कार की तलाशी ली गई तो उक्त कार से कुल 41 किलो 450 ग्राम अवैध डोडाचुरा मिला। उक्त डोडाचूरा व कार को जब्त कर कार चालक 40 वर्षीय हडमानराम पुत्र गोरधनराम विश्नोई निवासी गोरों की ढाणी, डोली कला थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा को गिरप्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में डीएसटी टीम का विशेष योगदान रहा हैं। पुलिस थाना बेगू पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This