Home » नेशनल » ग्राम पंचायत चेची में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन ।

ग्राम पंचायत चेची में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन ।

Share This Article

ग्राम पंचायत चेची में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन

कृषि विभाग द्वारा बैलों से खेती प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 27 किसानों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान।

बेगूं ( 6 फरवरी ) । बेगूं उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेची के आईटी सेंटर पर शुक्रवार को ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, पशुपालकों एवं आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही सुनिश्चित करना है। इसके तहत गिरदावर सर्किल स्तर पर विशेष ग्राम उत्थान शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में तहसीलदार गोपाल जीनगर उपस्थित रहे ।

शिविर में बीडीओ सुरेश गिरी गोस्वामी ने किसानों व ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मंगला पशु बीमा योजना, हर गांव हर गली सफाई अभियान, गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आवश्यक प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही पाइपलाइन, कृषि यंत्रों पर अनुदान, तारबंदी योजना, रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खेती अपनाने तथा अधिक से अधिक घरों में सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना की जानकारी दी।

शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा बैलों से खेती प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सफलता की कहानी भी प्रस्तुत की गई। योजना के तहत रामपुरिया निवासी किसान मनोहर लाल रेगर को कृषि कार्य में बैलों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 30 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

कृषि विभाग द्वारा बैलों से खेती प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चेची गिरदावरी सर्कल क्षेत्र में कुल 27 किसानों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह राशि भौतिक सत्यापन, बैलों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद स्वीकृत की गई। सफाई व्यवस्था को लेकर बीडीओ ने हर गांव हर गली सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा किसानों को अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसल ऋण सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This