Home » नेशनल » बेगूं में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

बेगूं में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

Share This Article

बेगूं ( 7 फरवरी ) । बेगूं में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप मंडल दक्षिण क्षेत्र कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे कलश यात्रा के साथ हुआ। बैंड बाजों ओर डीजे के साथ निकली कलश यात्रा नगर के जोड़ेश्वर महादेव से प्रारंभ होकर चैची रोड, पुराना बस स्टैंड , लालबाई फूलबाई चौक, केसरिया चौक, खुरा बाजार होते हुए बड़ा बालाजी स्थित मैदान तक पहुंची। कलश यात्रा में मंडल क्षेत्र के सर्व हिंदू समाज के गणमान्य नागरिकों सहित महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जयघोष और भगवा ध्वजों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आया। विराट हिन्दू सम्मेलन को मुख्य वक्ता संत श्री 1008 त्यागी जी महाराज सियालिया आश्रम, संत जमनादास महाराज, कमलनाथ महाराज सिद्ध गणेश मंदिर चित्तौड़गढ़, मंच वक्ता दिनेश चंद्र भट्ट , रेणु दीदी ने संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पूर्व में बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु समितियों का गठन किया गया था। इनमें स्वागत समिति, संत सभा, निधि संग्रह, भोजन व्यवस्था, भगवा पताका, प्रचार-प्रसार, कलश यात्रा, मंच व्यवस्था, टेंट, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समितियां शामिल रहीं, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी गांवों के सहयोग से सामूहिक महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में दिनभर उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। इस दौरान कैलाश चंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र टेलर, मोहनलाल पहाड़िया, रामचंद्र लखी, सत्यनारायण डिडवानिया,शंभुलाल धाकड़ , राजकुमार लखी,महेंद्र सिंह, इंद्रदेव सेन,ललित तुंगनावत,आशुतोष भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष विदुषी बिल्लू, महामंत्री राकेश गुर्जी, मुकेश तंबोली, मुरली आजाद वैष्णव,अनिल सोनी, शंकर लखी,रेखा मेहर,नवीन तंबोली,दीपक पंचोली,मनोज प्रजापति सहित कई गणमान्य नागरिकों सहित नगरवासी मौजूद रहे । मंच संचालन कमलेश उपाध्याय ने किया ।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This