Home » नेशनल » बेगूं नगर पालिका में एसडीएम ने संभाला प्रशासक के रूप में पदभार।

बेगूं नगर पालिका में एसडीएम ने संभाला प्रशासक के रूप में पदभार। 

Share This Article

बेगूं नगर पालिका में एसडीएम ने संभाला प्रशासक के रूप में पदभार। 

बेगूं ( 12 फरवरी )। नगर पालिका बेगूं में एसडीएम अंकित सामरिया संभालेंगे बागडोर । नगर निकायों में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया था । ऐसे में अब नगर पालिका में अध्यक्ष की जगह बतौर प्रशासक एसडीएम कार्य देखेंगे। इसी कड़ी में एसडीएम अंकित सामरिया ने गुरुवार को बेगूं नगर पालिका में विधिवत रूप से प्रशासक के रूप में कार्यग्रहण कर लिया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका विष्णु लाल यादव द्वारा उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया गया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पालिका के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी एसडीएम का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

एसडीएम अंकित सामरिया ने नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा नगर के विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, जल आपूर्ति, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में पारदर्शिता, अनुशासन एवं जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर के समग्र विकास, साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। पदभार ग्रहण के दौरान विधायक प्रतिनिधि शंभुलाल धाकड़, पालिका अधिकारी गोविंद मेहर सहित पालिका अधिकारी ,कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This