डीएसपी अंजलि सिंह के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च।
बेगूं ( 04 मार्च ) । आगामी त्यौहार होली, रमजान ईद तथा अन्य धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएसपी अंजलि सिंह के नेतृत्व में बेगूं पुलिस द्वारा व्यापक कानून-व्यवस्था व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में बेगूं कस्बे में बुधवार शाम को संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया ।
मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना, असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना तथा त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस दल ने मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों से होकर मार्च किया और नागरिकों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
फ्लैग मार्च के दौरान तहसीलदार गोपाल जीनगर, नायब तहसीलदार विष्णु लाल यादव, थानाधिकारी कमलचंद मीणा सहायक अभियंता गिरिराज मेहर सहित सीएलजी सदस्य सत्यपाल शिल्पकार, बद्री जाट, राकेश गुर्जी, ओंकार पंचोली, दीपक पंचोली एवं पुलिस के जवान मौजूद रहे।









