बेगूं/चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई व कॉलेज इकाई की बैठक शहीद रूपाजी करपाजी राजकीय महाविद्यालय बेगूँ में हुई।
इस बैठक में चित्तौड़ प्रांत के SFD प्रांत प्रमुख एवं चित्तौड़ विभाग के विभाग प्रमुख आलोक सिंह का प्रवास रहा बैठक के दौरान भाग संयोजक देवेश पंचोली, कॉलेज इकाई अध्यक्ष हिमांशु धाकड़ की उपस्थिति रही । बैठक की जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष हिमांशु धाकड़ ने बताया कि आलोक सिंह द्वारा नवीन कॉलेज इकाई कार्यकारणी की घोषणा भी की गई जिसमे नवीन इकाई अध्यक्ष उमेश धाकड़ व इकाई सचिव ध्रुव जैन नियुक्त हुए । साथ ही इकाई उपाध्यक्ष के दायित्व पर विशाल गुर्जर व अनमोल धाकड़ की नियुक्ति हुई एवं इकाई सहसचिव के दायित्व का निर्वहन पूरण दमामी व ओमप्रकाश धाकड़ करेंगे । बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा जयंती और नारी शक्ति दिवस की रूपरेखा भी तय की गई | इस दौरान मोहित छिपा, शुभम धाकड़, नैतिक सेन, राजु धाकड़, क्रिश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे









