ग्रामीणों ने की अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग ।
बेगूं /चित्तौड़गढ़। बेगूं उपखंड क्षेत्र के ठुकराई पंचायत के श्रीनगर में गुरुवार रात चरागाह पर अवैध खनन करने पर ग्रामीणों ने जेसीबी, को पकड़ लिया ।
रात को अवैध खनन रुकवाने के दौरान विवाद होने पर बेगूं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन एवं ड्राइवर को पुलिस को सौंपा। ग्रामीणों ने अवैध खनन कर्ताओं पर कार्यवाही की मांग को लेकर बेगूं पुलिस थाने पर एक रिपोर्ट भी दी । रिपोर्ट में बताया गया कि श्रीनगर की चारागाह भूमि पर जेसीबी के माध्यम से अवैध खनन का कार्य चल रहा है। इसको रुकवाने को लेकर ग्रामीण एकत्रित होकर मौके पर गए जहां ग्रामीणों ने जेसीबी को रुकवाने का प्रयास किया तो जेसीबी ड्राइवर ने ग्रामीणों पर जेसीबी चलाने के प्रयास किया जिसपर ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ कर जेसीबी एवं ड्राइवर को बेगूं थाना पुलिस को सौंपा। ग्रामीणों के अवैध खनन की सूचना माइनिंग विभाग को भी दी । ग्रामीणों ने इस दौरान कहा कि पंचायत की चारागाह भूमि पर अवैध खनन नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि चारागाह भूमि पर अवैध रूप से खनन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावे।









