Home » नेशनल » पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती मनाई गई

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती मनाई गई

Share This Article

बेगूं में कांग्रेस ने पुष्पांजलि अर्पित कर आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

बेगूं/ चित्तौड़गढ़। बेगूं में नगर कांग्रेस कमेटी ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती मनाई। बुधवार को पालिका उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में उनके मजबूत नेतृत्व की सराहना की गई एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव व पालिकाध्यक्ष श्रीमति रंजना शर्मा ने इंदिरा गांधी को भारतीय राजनीति की सशक्त हस्ती बताया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में भी देश को मजबूत दिशा दी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित बैरागी ने उनके देशहित में दिए गए बलिदान और अदम्य साहस को अविस्मरणीय बताया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव व पालिकाध्यक्ष श्रीमति रंजना शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष देवी लाल धाकड़, पूर्व पार्षद सुमन देवी बैरागी , पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक व नगर महासचिव शहजाद नीलगर, पार्षद देवी लाल माली , अशरफ अंसारी ,छोटू लाल खटीक, जगदीश टेलर , मनोज धाकड़ , मोहम्मद हुसैन पठान , बाबू धाकड़ , कमलेश जैन ठुकराई ,सलामत अंसारी , मुबारिक शाह , नरेन्द्र पोखरना, मदन लाल रेगर, सुनित बैरागी, मनोज टोंग्या, मांगी बाई भील, फिरदोस कागदी, रजिया मंसूरी,सुमन बिल्लू, आयुषी शर्मा, इक़बाल अंसारी , कमलेश नौशालिया, पार्षद मुकेश पहाड़िया सहित सेंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This