सिविल डिफेंस की टीम कर रही डूबे बुजुर्ग की तलाश।
बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं उपखंड क्षेत्र के जलसागर बांध में गुरुवार शाम 65 वर्षीय बुजुर्ग के डूबने की जानकारी सामने आई है । डूबने वाले बुजुर्ग का नाम मोहन मीणा ,उम्र 65 वर्ष निवासी जलसागर बताया जा रहा है। बुजुर्ग के डूबने की सूचना पाकर बेगूं पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन शाम को अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। इधर उच्चाधिकारियों की सूचना पर चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफेंस की टीम भी जलसागर तालाब पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सिविल डिफेंस की टीम में रामलाल ,रतन, कैलाश, भेरू, मुकेश, देवीलाल, नारायण, रमेश शामिल हे जो पानी में डूबे बुजुर्ग की तलाश करने में लगे है।









