बाबा श्याम का दरबार सजा , भजनों पर झूमे श्रद्धालु।
बेगूं /चित्तौड़गढ़। बेगूं में नगर में सोमवार रात्रि में गणगौर वाटिका में समस्त श्याम प्रेमियों द्वारा आयोजित श्री श्याम महोत्सव में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिसमें श्री खाटूश्यामजी का भव्य दरबार सजाया गया।
कार्यक्रम में आकर्षक झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महोत्सव में छप्पन भोग भी लगाया गया और महाआरती के बाद प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में श्री सांवलिया सेठ मंदिर के मुख्य पुजारी कमलेश महाराज का पावन सानिध्य ।
जयपुर के भजन प्रवाहक कुमार गिरीराज शरण और राजसमंद के तिलकेश सुथार ने अपने भजनों की प्रस्तुतियां दी । दोनों कलाकारों ने “गाया को ग्वोलो म्हारो सेठ सांवलिया”, “गाड़ी को डिलेवर” और “कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणु है” जैसे लोकप्रिय भजनों से श्रोता मंत्रमुग्ध कर दिए।
संकीर्तन महोत्सव में चित्तौड़गढ़ के सुरेश चंद्र, सतीश अग्रवाल, सीए दीपक अग्रवाल, बद्रीलाल जाट, विजय भारद्वाज, कोमल शर्मा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। मोर्निंग क्लब, रामायण मंडल, मेवाड़ क्लब और श्रीश्याम परिवार के सदस्यों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।











