Home » नेशनल » चित्तौड़गढ़ का गौरव बढ़ाने वाला नाहरगढ़ का चैम्पियन कोल्ट ।

चित्तौड़गढ़ का गौरव बढ़ाने वाला नाहरगढ़ का चैम्पियन कोल्ट ।

Share This Article

बेगूं ( 04 दिसंबर ) । अश्व-दुनिया में अपनी पहचान बना चुके लेक नाहरगढ़ के दो दाँत बछेर ‘चैम्पियन स्टार’ ने रांसी हॉर्स शो 2025 में अपनी प्रतिभा और उत्कृष्टता का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। ओनर श्री जितेन्द्र सिंह नाहरगढ़ के देखरेख में तैयार हुए इस शानदार कोल्ट ने पहले दो दाँत वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

लेकिन चैम्पियन स्टार का जलवा यहीं नहीं रुका—

पूरे शो में अपने तेज, चाल, गठन और अनुशासन के दम पर इस कोल्ट ने निर्णायक मंडल को पूरी तरह प्रभावित करते हुए ‘बेस्ट ऐनिमल ऑफ द शो’ का सबसे प्रतिष्ठित खिताब भी जीत लिया। यह उपलब्धि किसी भी अश्वपालक के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

चैम्पियन स्टार की इस कामयाबी ने चित्तौड़ को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी गौरवान्वित किया है। शो में मौजूद विशेषज्ञों व दर्शकों ने कहा कि यह प्रदर्शन आने वाले वर्षों में भी मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों की प्रतिष्ठा को और ऊँचाई देगा।

स्थानीय अश्वपालकों का कहना है कि चैम्पियन स्टार का यह सफर क्षेत्र के युवाओं और घोड़ा-प्रेमियों के लिए प्रेरणा है। यह साबित करता है कि उचित प्रशिक्षण, लगन और देखभाल से हमारे क्षेत्र के पशु भी देश-दुनिया में धाक जमा सकते हैं।

यह जीत नाहरगढ़, चित्तौड़ और संपूर्ण मारवाड़ी हॉर्स फ्रेटरनिटी के लिए गर्व का क्षण है।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This