Home » नेशनल » बेगूं बार संघ चुनाव :- अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, सचिव के लिए एक-एक, कोषाध्यक्ष के लिए दो आवेदन।

बेगूं बार संघ चुनाव :- अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, सचिव के लिए एक-एक, कोषाध्यक्ष के लिए दो आवेदन।

Share This Article

अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता विजय प्रकाश शर्मा का एक मात्र आवेदन होने से तस्वीर हुई साफ।

बेगूं/चित्तौड़गढ़। बार संघ बेगूँ के वर्ष 2026 के चुनाव आगामी 12 दिसंबर को होने जा रहे हैं । इसी को लेकर चुनाव अधिकारी अधिवक्ता विष्णु कुमार चतुर्वेदी ने बताया की सहायक चुनाव अधिकारी के पद से विकास कुमार वैष्णव ने अपना पद त्याग दिया। साथ ही आज शनिवार 06/12/2025 को अध्यक्ष पद हेतु अधिवक्ता विजय प्रकाश शर्मा के अलावा किसी भी अधिवक्ता द्वारा कोई आवेदन नही देने से अध्यक्ष पद पर एक ही आवेदन रहा। एवं उपाध्यक्ष पद पर एकमात्र आवेदन हरिश पंचोली द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया। एंव सचिव पद पर अनिल शर्मा का एकमात्र आवेदन रहा एंव कोषाध्यक्ष पद पर विकास कुमार वैष्णव एवं अशोक कुमार वर्मा द्वारा आवेदन प्रस्तुत किये गये। इस प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर विकास कुमार वैष्णव एवं अशोक कुमार रेगर एंव अन्य सभी पदों पर एक-एक आवेदन रहे। दिनांक 08/12/2025 को सायं 05.00 बजे के बीच आवेदन, आवेदनकर्त्ता उठा सकेंगे एवं कोषाध्यक्ष पद पर एक से अधिक आवेदन रहने पर दिनांक 12/12/2025 को चुनाव सम्पन्न कराये जायेंगे।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This