Home » नेशनल » विराट हिंदू सम्मेलन: जयनगर मंडल में जोरों पर तैयारियां।

विराट हिंदू सम्मेलन: जयनगर मंडल में जोरों पर तैयारियां।

Share This Article

बेगूं /चित्तौड़गढ़। बेगूं खंड के जयनगर मंडल में सकल हिन्दू समाज द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। आईटी सेंटर जयनगर में हुई एक आवश्यक बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें वित् संग्रह, भोजन, प्रचार-प्रसार, और देख-रेख समितियों का गठन हुआ।

भूरालाल धाकड़ की अध्यक्षता में तथा कृष्ण मोहन द्वि विभाग प्रचारक सेवा भारती के सानिध्य में हुई बैठक में 21 जनवरी 2026 को भव्य जल कलश यात्रा और राम फेरी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। राम फेरी तथा कलश यात्रा ग्राम गुणता सराय से सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर जयनगर पहुँचेगी, जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और साधुओं का सान्निध्य प्राप्त होगा तथा सभा के बाद भोजन होगा

बैठक में जयनगर मंडल के विभिन्न गांवों के बड़े-बुजुर्ग, युवा, और मातृशक्ति ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सम्मेलन के आयोजन से जयनगर मंडल मैं उत्साह और ऊर्जा का माहौल है। सभी लोग सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे

यह सम्मेलन न केवल हिंदू समाज को एकजुट करने का एक अवसर होगा, बल्कि यह युवाओं और महिलाओं को भी एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रयास करेगा इस सम्मेलन का मूल ध्येय हिंदू समाज को सूत्रबद्ध करना, सामाजिक समरसता की भावना को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करना और युवा पीढ़ी में अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के प्रति चेतना जागृत करना है।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This