बेगूं /चित्तौड़गढ़। कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली आयोजित की। देशभर से कार्यक्रताओं ने इस रैली में भाग लिया। इसके जरिए पार्टी देश में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपने अभियान को और तेज करेगी। इस महारैली में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए । बेगूं विधानसभा से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं नगरपालिका अध्यक्ष बेगूं श्रीमति रंजना शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कालू लाल भील सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष , कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कई सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।









