Home » नेशनल » बेगूँ के युवाओं ने सेव अरावली मिशन की शुरुआत की ।

बेगूँ के युवाओं ने सेव अरावली मिशन की शुरुआत की ।

Share This Article

बेगूँ ( 20 दिसंबर ) । चित्तौड़गढ़ के बेगूँ में अरावली बचाओ अभियान की शुरुआत युवाओं की टीम ने शुक्रवार को केसरिया चौक से की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरावली पर्वतमाला के 100 मीटर तक खनन की अनुमति सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये पर चित्तौड़गढ़ के बेगूँ में युवाओं की टीम परशुराम मित्र मंडल ने सेव अरावली अभियान की शुरूआत बेगूँ के केसरिया चौक में शुक्रवार से की है। इस अवसर पर परशुराम मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने अरावली बचाओ मिशन के पक्ष में नारेबाजी की गयी। परशुराम मित्र मंडल के सदस्यों ने अरावली बचाना है, राजस्थान बचाना है। अरावली बचाना हे, राजस्थान बचाना है। जल जंगल जमीन बचाना है, अरावली बचाना हे की नारेबाजी कर अरावली की पर्वत माला को सरंक्षित करने की मांग की हे।

अरावली पर्वतमाला को 100 मीटर से कम करने के फैसले के बाद श्री परशुराम मित्र मंडल द्वारा बेगूं नगर के केसरिया चौक में विरोध किया गया। विदित है कि अरावली पर्वतमाला को लेकर यह फैसला है कि 100 मीटर से नीचे के पहाड़ को काटे जा सकते हैं और 100 मीटर से ऊपर के पहाड़ों को छोड़ा जाएगा पर्यावरण की दृष्टि से पूरी तरह उचित नहीं कहा जा सकता है यह फैसला प्रकृति को टुकड़ों में बांट कर देखने जैसा है। जबकि प्रकृति को ऊंचाई नहीं बल्कि समग्रता में समझने की आवश्यकता है। पहाड़ चाहे 100 मीटर से नीचे हो वह सभी पर्यावरण संतुलन, वायु शुद्धिकरण, भूजल संरक्षण और जीव विविधता के लिए सम्मान रूप से महत्वपूर्ण होते हैं। नीचे के पहाड़ का काटने से धूलकण बढ़ेंगे जिससे वायु प्रदूषण में वृद्धि होगी और आसपास के क्षेत्र में सांस संबंधी बीमारियां बढ़ेगी। यदि इसके किसी भी हिस्से को नष्ट किया गया तो सीधा प्रभाव तापमान वृद्धि, वर्षा में कमी, जल संकट और प्रदूषण के रूप में दिखाई देगा। केवल ऊंचाई के आधार पर पहाड़ों को काटा जाए वैज्ञानिक और पर्यावरण की दृष्टि से गलत प्रतीत है। आज आवश्यकता है कि हम विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए। विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश करना आत्मघाती कदम है । ऐसे में कोर्ट और सरकार को मिलकर ऐसे निर्णय लेने चाहिए जो आने वाले पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करें। इस अवसर पर राजेश सैन, कमल किशोर माथुर, विजय गौड, गोपाल भारद्वाज, जयनारायण भारद्वाज, अजय गौड, कैलाश छीपा, राजेश भारद्वाज,हरीश शर्मा, ललित शर्मा,कुलदीप भारद्वाज, ब्रजेश यादव, धर्मेंद्र झँवर,गोविंद शिल्पकार,योगेश,भानुप्रताप सोनी, सोनू लखारा,सानु डिडवानिया, सहित परशुराम मित्र मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This