बसंत पंचमी पर्व पर नामदेव छीपा समाज द्वारा निकाली भव्य शोभायात्रा।
बेगूं ( 23 जनवरी ) । बेगूं नगर में हर वर्ष की भांति इस बार भी नामदेव छीपा समाज द्वारा शुक्रवार को बसन्त पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षो उल्लास एवं शोभा यात्रा के साथ मनाया गया ।
बसन्त पंचमी पर्व के अवसर पर नामदेव छीपा समाज के श्री रूप चतुर्भुज नाथ भगवान के मंदिर पर विशेष अभिषेक एवं पूजा अर्चना की गई। समाज के सभी घरों पर भी विशेष पूजा अर्चना एवं उत्सव का माहौल रहा । दोपहर 12.30 बजे ब्राह्मणी के तट पर स्थित बालाजी की कुड़ी से संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । शोभायात्रा का नगर में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । शोभा यात्रा नगर के निर्धारित मार्गो से होते हुए शाम 4.30 बजे समाज के मंदिर पर महाआरती के साथ सम्पन्न हुई।









