Home » नेशनल » गणतंत्र दिवस पर विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने किया ध्वजारोहण, 50 प्रतिभावों का हुआ सम्मान ।

गणतंत्र दिवस पर विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने किया ध्वजारोहण, 50 प्रतिभावों का हुआ सम्मान ।

Share This Article

बेगूं ( 26 जनवरी ) । उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने छापरा स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में सुबह 9:15 ध्वजारोहण कर समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 50 प्रतिभावों का सम्मान किया।

समारोह में विधायक डॉ सुरेश धाकड़ द्वारा झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान के पश्चात विधायक डॉ सुरेश धाकड़, तहसीलदार गोपाल जीनगर एवं पुलिस उपाधीक्षक अंजलि सिंह द्वारा परेड निरीक्षण कर स्कूली बच्चों द्वारा की गई परेड की सलामी ली। मार्च पास्ट पीटी परेड किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें देशभक्ति गीत,नृत्य ओर नाटिकाओं ने मन मोह लिया। समारोह में विधायक धाकड़ ने संबोधित करते हुए स्कूली बच्चों का मनोबल बढ़ाया एवं साथ ही मैदान में टीन शेड निर्माण का कार्य शीघ्र चालू करवाने के निर्देश दिए । समारोह में अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों एवं छात्र छात्राओं को सम्मानित कर पारितोषिक वितरण किया गया। उपखंड स्तर पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायत, सामाजिक एवं जनसेवा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वालों में लालूराम धाकड़, रघु त्रिपाठी, नंद किशोर धाकड़, अशोक कुमार भौणा, सुश्री भीमा गुर्जर, सुश्री नीला गुर्जर, श्री देवराज गुर्जर, सुश्री कृष्णा कुमारी गुर्जर, अर्पित घोचे, धनश्याम बैरागी, मानसिंह गुर्जर, मोहित बिल्लु, लोकेश कुमार जटिया, लोकेश लक्षकार, मोतीलाल, कमल, हंसराज मीणा, वीरा केन्द्र बेगूं, संग्राम शर्मा, रामगोपाल धाकड़, कालूलाल रेगर, पुरुषोत्तम जोशी, लाला पाल, कामरान मिर्जा, हेमराज गुर्जर, मुरली धाकड़, सगुणा कुमारी कटारा, भंवरसिंह, चंदा शर्मा, मंजु वैष्णव, अन्नु भौगा, सरोज शर्मा, अक्षय नंदवाना, विजय कुमार शर्मा, राजकुमार माली, सुरेश नाथ, श्रीमती कुसुम धाकड़, उम्मेदसिंह मीणा, श्रीमती अनिता कुमारी भील, जय शिवशंकर ग्राम विकास समिति जयनगर, मोहनलाल पहाड़िया, मदन धाकड़, अनिल कुमार धाकड़, अजित कुमार जैन, अनिल उपाध्याय, श्रीमती रानु ओझा, रत्ना जाट, सलमा सुल्ताना, श्रीमती शालिनी कविया एवं प्यारेलाल शामिल रहे।

समारोह में विधायक डॉ सुरेश धाकड़, डीएसपी अंजलि सिंह,तहसीलदार गोपाल जीनगर, नायब तहसीलदार विष्णु लाल यादव,थानाधिकारी कमलचंद मीणा , सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This