जयनगर में कर्तव्य बोध दिवस संगोष्ठी का आयोजन हुआ।उपशाखा अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़ ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बेगूं द्वारा 20 जनवरी मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयनगर में इन्द्र देव जी शर्मा प्रधानाचार्य के मुख्य आतिथ्य व सागर मल जी पटवा ,भंवर सिंह जी मुरलिया के विशिष्ट आतिथ्य व हमीर सिंह जी राजपूत की अध्यक्षता में कर्तव्य बोध दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
उपशाखा अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़ व मंत्री मुकेश धाकड़ द्वारा अतिथियों का उपरणा ओड़ा कर स्वागत किया गया।सागर मल जी पटवा द्वारा कर्तव्य बोध दिवस के आयोजन की रुप रेखा प्रस्तुत की व भंवर सिंह जी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े वृतांतों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि श्री इन्द्र देव जी शर्मा द्वारा कर्तव्य बोध दिवस की सार्थकता के बारे में अपने विचार रखे। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री हमीर सिंह जी राजपूत, नन्दलाल जी कुमावत ने सभी अतिथियों व शिक्षक व शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिवराज जी गोस्वामी व उपशाखा मंत्री मुकेश कुमार धाकड़ द्वारा किया गया। संगोष्ठी में अपने शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।









