बेगूं ( 17 दिसंबर ) । बेगूं उपखंड क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बस्सी के अधीन व बेगूं ब्लॉक के चारों उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों धावड़ा कुड़ी,बेगूं,जोधा पटेल की खेड़ी व पारसोली में बुधवार को छोटे-छोटे नोनीहालों को स्वेटर व ऊनी टोपी का वितरण किया गया । भामाशाह सत्यनारायण गुर्जर अध्यापक (राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बस्सी)व मयूर ध्वज सिंह के विशेष सहयोग एवं सभी विद्यालयों के स्टाफ साथी के सहयोग से बच्चों के लिए स्वेटर व ऊनी टोपी का वितरण किया गया।
इस मौके पर राज. वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बस्सी के प्रधानाध्यापक निर्भय सिंह चुंडावत व स्टॉफ साथी सत्यनारायण ,कालूलाल , धावड़ा कुड़ी के संस्थाप्रधान मोहन सिंह एवं बलराम माली उपस्थित रहे।









