Home » नेशनल » ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरि महाराज का 25 वा पुण्यतिथि समारोह : नगर में महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।

ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरि महाराज का 25 वा पुण्यतिथि समारोह : नगर में महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।

Share This Article

राष्ट्रीय संत डॉ मिथलेश नागर के मुखारविंद से बेंगू में श्रीमद् भागवत कथा शुरू ।

बेगूं के बड़ोदिया महादेव में चल रहे अखण्ड कीर्तन के प्रेरक ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरी महाराज की 25 वीं पुण्य तिथि पर शुक्रवार को बेगूं नगर में कलश यात्रा का जुलूस निकाला गया। 7 दिवसीय कार्यक्रम के शुभारंभ पर 151 महिलाओं द्वारा धूमधाम से कलश यात्रा का जुलूस निकाला। शोभायात्रा का जुलूस 2 जनवरी को निकलेगा।

बड़ोदिया महादेव मंदिर में ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरी की प्रेरणा से ‘श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव ‘का अखण्ड कीर्तन पिछले 26 साल से चल रहा है। ब्रह्मलीन स्वामी जी की 25 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित 7 दिवसीय कार्यक्रम के तहत महादेव से बड़ोदिया तक 151 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा का जुलूस निकाला गया। बैंड बाजों और भजन कीर्तन के साथ निकले जुलूस में लाल-पीली चुनरी ओढ़े महिलाएं गीत गाते चल रही थी।

श्रीमद् भागवत कथा वाचक राष्ट्रीय संत डॉ मिथिलेश नागर भी जुलूस में मौजूद रहे। मुख्य मार्गों से निकले कलश यात्रा के जुलूस का नगर के गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This